मिंटू सिंह बने झाझा के नए कोतवाल
जमुई, जून 22 -- झाझा। करीब बीते 18 दिनों से प्रभारी थानाध्यक्ष के ही सहारे चल रहे झाझा जैसे महत्वपूर्ण थाना को अंतत: 18 दिन बाद नियमित थानाध्यक्ष नसीब हो गया है। जमुई के एसपी कार्यालय से शुक्त्रवार को जारी स्थानांतरण आदेश ज्ञापनक 613 के तहत जिले के पुलिस निरीक्षक रैंक के तीन पदाधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। उक्त जिलादेश के अनुसार अब तक खैरा थाना के अध्यक्ष रहे पुनि मिंटू कु.सिंह को अब झाझा थाना की कमान सौंपी गई है। जबकि झाझा के एक पूर्व थानाध्यक्ष संजय कुमार,जो कि वर्तमान में अभियोजन कोषांग के प्रभारी सह विधि व्यवस्था शाखा के अतिरिक्त प्रभार में थे,को खैरा थाना की बागडोर सौंपी गई है। जबकि उनके स्थान पर शशिभूषण कुमार,जो कि वर्तमान में एसपी कार्यालय में ओएसडी हैं,को भेजा गया है। बता दें कि झाझा के निवर्तमान थानाध्यक्ष एल.बी.सिंह स्पेशल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.