किशनगंज, जुलाई 26 -- पोठिया निज संवाददाता मा्स्यियकी महाविद्यालय में शनिवार को छात्रों के अध्ययन को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा और जीवन की चुनौतियों का सामना हेतु मानसिक दृढ़ता के निर्माण पर वरिष्ठ मनोचिकित्सक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. (विंग कमांडर, सेवानिवृत्त) अरविन्द गौतम एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. (मनोचिकित्सा) जो एस्पायर स्पेशियलिटी क्लिनिक, द्वारका, नई दिल्ली में कार्यरत हैं, के द्वारा छात्रों एवं प्राध्यापकों के समक्ष व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का सत्र अत्यंत साकारात्मक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर विशेष रूप से चर्चा की गई। पारंपरिक व्याख्यान शैली के स्थान पर मुख्य वक्ता डॉ. अरविन्द गौतम ने सहभागितापूर्ण (इंटरएक्टिव) पद्धति अपनाते हुए...