धनबाद, फरवरी 2 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया आमला पाड़ा स्थित प्राचीन श्याम प्रभु मंदिर में रविवार की शाम को माह व्यापी फाल्गुन संकीर्तन की शुरू हुआ। इसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह पहुंचीं। श्याम प्रभु के दरबार में पूजा अर्चना कर माथा टेका। कोयलांचलवासियों के सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की। इसके पूर्व पंडित विनोद मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। यजमान के रूप में सौरभ शर्मा पत्नी संग बैठे थे। इसके बाद मंडली के कलाकारों ने भजन कीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की। कार्यक्रम में दुर्गा केसरी, मंजीत चौहान, देवेश राज, गणेश अग्रवाल, शिबू अग्रवाल, दिलीप खरकिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.