अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- रानीखेत। उपमंडल क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी को महीने में दो दिन रानीखेत तहसील में बैठाने की मांग की है। इस प्रक्रिया से प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यों में तेजी आएगी। रानीखेत विकास समिति लंबे समय से महीने में दो से पांच दिन जिलाधिकारी को रानीखेत में कैंप कराने की मांग कर रही है। लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ताड़ीखेत आगमन पर ज्ञापन दिया गया था, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि रानीखेत उपमंडल अंग्रेजों के समय से है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...