संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए दस विभाग मिल कर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कनौजिया ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों ...