बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। डीएम जे.रीभा ने मंगलवार को शाम को कैंप कार्यालय में ब्लाक स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। एनआरएलएम, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं फैमिली आईडी लेकर उन्होंने सभी बीडीओ से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है, उनके आवासों का निर्माण माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। उन्होंने एनआरएलएम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए समूहों के प्रभावी संचालन की बात कही। साथ ही फैमिली आईडी सहित अन्य संचालित योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार पांडेय सहित सभी बीडीओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.