उरई, मार्च 10 -- उरई। ईद के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। बाज़ार पर रमजान के अंतिम दिनों का असर दिख रहा है आधे से ज़्यादा रमजान बीत चुका है। बाकी बचे दिनों में ईद की तैयारियां भी मुकम्मल की जानी हैं। इसी के चलते लोग बाजारों का रुख करने लगे हैं। शहर के बजारिया रोड के आसपास के अलावा गणेशगंज से लेकर चूड़ी मार्केट तक लग रहा था मानो कोई जुलूस निकल रहा हो। रास्ते महिला खरीददारों से भरे है। कपड़े, जूते, टोपी, बर्तन, श्रंगार के सामान आदि की दुकानों पर महिलाओं का जमावड़ा लगने लगा है। दुकानों में बिक्री देखकर ऐसा लगा कि लोग अभी जरूरी चीजों के दाम परख कर बाजार का जायजा ले रहे हैं, शायद इसीलिए जितने खरीददार दिख रहे हैं उतनी बिक्री नहीं हो रही। हालाकि कई लोग ऐसे भी हैं जो जरूरी खरीददारी के लिए ईद के आखिरी समय का इंतजार नहीं करना चाहते। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.