सहारनपुर, फरवरी 18 -- रमज़ान माह से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिलेभर में साफ-सफाई, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। जिला मुख्य महासचिव एडवोकेट फैसल चौहान ने कहा कि रमज़ान के दौरान मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। साथ ही सहरी और इफ्तार के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने नालों की सफाई, कूड़ा उठान और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की भी मांग उठाई। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि रमज़ान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इस दौरान शहज़ाद तोमर, रिहान मलिक, सनव्वर अली, डॉ. दाऊद, माजिद चौधरी, मुब...