सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगरपालिका सभासदों ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन देकर माह-ए-रमजान में बिजली का शैड्यूल बदलने की मांग की। कहा कि सुबह के समय पांच बजे लगने वाले कट को बदला जाए। क्योंकि माह-ए-रमजान में सुबह पांच बजे लगने वाले कट से रोजेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि इस समय जहां पूरे एक माह के लिए रोजेदार सहरी के लिए उठेंगे वहीं सड़क पर अंधेरा होने के चलते नमाज में जाने को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए एक माह तक सुबह के कट का शैड्यूल बदल उसे सात बजे से किया जाए। इस दौरान सभासद वाजिद अली, औसाफ अहमद, शाहिद हसन, अफंशा लियाकत और गुलनाज सहित अरशाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...