मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी, मोसं.। रमजान को लेकर शुक्रवार को नगर के सभी मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज अता की गयी। इसको लेकर शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। रमजान के पाक महीने में इबादतों का सिलसिला शुरू हो गया है। रोजेदार पूरी आस्था के साथ रोजे, नमाज और कुरान की तिलावत कर रहे हैं। अदा की गयी जुमे की नमाज : जुमे की विशेष नमाज मेन रोड स्थित जामा मस्जिद, नकछेद टोला मस्जिद, अगरवा मस्जिद, मेन रोड स्थित छोटी मस्जिद, खुदानगर मस्जिद व बंजरिया मस्जिद सहित नगर के अन्य मस्जिदों में अता की गयी। पहले जुमे के मौके पर नगर के मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अता कर मुल्क में खुशहाली व अमन -चैन के लिए दुआ की। वहीं ज्ञानबाबू चौक स्थित शिया ईमामबाड़े में भी रोजेदारों ने रमजान के पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.