लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार हिटी। माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज की तैयारी में जुटे थे। जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मदरसा मस्जिद, फातमा मस्जिद, गुलशने सैयदना, कामता, कुजरी, बेलवाही, बोदा, ब्रह्मणी, सेरक, रामपुर समेत विभिन्न मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। मदीना मस्जिद के इमाम मुफ़्ती गुलजार ने अपने बयान में रमजान की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए रोजा, नमाज, जकात और फितरा की अहमियत बताई। रोजेदारों को नेक रास्ते पर चलने और समाज में अमन-चैन कायम रखने की नसीहत दी गई। नमाज के बाद मुल्क में शांति, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए खास दुआ मांगी गई। उधर बालूमाथ में पवित्र माह रमजान के पहले जुम्मे की नमाज प्रखंड स्थित बालूमाथ की जामा मस्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.