संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर से ही मस्जिदों के बाहर वजू करने वालों की कतारें लग गई। अजान होते ही सफें भर गईं। रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में सज्दा कर रहमत व मगफिरत की दुआ मांगी। माह-ए-रमजान दूसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए रोजदार 12 बजे से मस्जिदों में पुहंचने लगे। अधिकांश लोग जहां चौराहे व शहर की मस्जिदों में नमाज अदा किया। वही भारी संख्या में लोग अपने अपने गांव में नामाज अदा किया। मस्जिदों में अजान की सदाएं होने के बाद जहां अधिकांश दुकाने बंद हो गई। वही चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। खलीलाबाद के नूरी मस्जिद, मोती मस्जिद, पठान टोला मस्जिद, अंसार टोला, बरदहिया, बंजरिया, मड़या, विधियानी, मोहिद्दीनपुर आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.