धनबाद, मार्च 14 -- झरिया, प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान को लेकर शुक्रवार को रोजेदारों ने रमजान का चौथे जुमे की नमाज की अदायगी की। झरिया व आस पास के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जैसे आमला पाड़ा जामा मस्जिद, उपर कुल्ही नूरी मस्जिद, बेलाल मस्जिद, एना कोठी, एना इस्लामपुर, मदीना मस्जिद,भागा, जामाडोबा, डिगवाडीह, बरारी, लोदना, भौरा, अजमेरा, पाथरडीह स्थित मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां रोजेदारों ने सिर झुका कर अल्लाह की बंदगी की और अपने गुनाहों की माफी मांगी। रमजान के महीने में जुमा की नमाज का विशेष महत्व है। खासकर इस पाक महीना में रोजा रखकर जुमा की नमाज अदा करने वाले अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और नेक कार्यों की दुआ करते हैं। इस्लाम में जुमा की नमाज को विशेष अहमियत दी गई है। क्योंकि हदीस शरीफ के अनुसार हजरत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.