वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रमजान उल मुबारक के चांद की तस्दीक बुधवार को हो गई। अब गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। चांद दिखते ही मुस्लिमों में खुशी की लहर दौड़ गई। रुयते हेलाल कमेटी की ओर से चांद की तस्दीक होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बुधवार को मगरिब की नमाज बाद लोग घरों की छतों और खुले मैदानों में चांद देखने के लिए जुट गए। जैसे ही चांद नजर आया, लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और छोटों को दुआएं दीं। वहीं नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में रूयते हेलाल कमेटी ने चांद की तस्दीक की। इस दौरान सूफी मौ. जकीउल्लाह कादिरी, मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी, हारून रशीद नक्सबंदी, अब्दुल्लाह नासिर कासिमी, मो. युनुस मदनी, एडवोकेड मो. अशरफ मौजूद थे। रात में ईशा की नमाज के बाद ज्ञानवापी, बीबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.