जौनपुर, फरवरी 18 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रमजान उल मुबारक के महीने को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बाजारों में सेवईं, खजूर व पापड़ चिप्स, मेवा मसाला और फलों की दुकानें सज गयी हैं। मस्जिदों की साफ सफाई के साथ ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रमजान के मुबारक महीने को लेकर मुस्लिम बंधुओं में काफी उत्साह है। मदरसा रफीकुल इस्लाम के मौलाना दाऊद आलम ने बताया कि रमजान का महीना बहुत ही बरकत व रहमत वाला है। इस महीने इबादत का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है। इस महीने रोजे रखकर खूब इबादत करनी चाहिए। गुनाहों से माफी भी मांगनी चाहिए। इस पूरे महीने चलने वाले रोजे के साथ ही विशेष नमाज तरावीह का भी खास इंतेजाम मस्जिदों में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.