संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में माह-ए-रमजान का तीसरा अशरा शुरू होते ही मस्जिदों व इबादतगाहों की रौनक और बढ़ गई है। रोज़ेदार अल्लाह की इबादत, तिलावत व दुआओं में मशगूल होकर जहन्नुम से निजात की दुआ मांग रहे हैं। रमजान के इस आखिरी अशरे का विशेष महत्व बताया गया है। इस अशरे में शब-ए-कद्र की मुबारक रात की तलाश की जाती है। जिसकी इबादत हजार महीनों से बेहतर बताया गया है।ऑल इंडिया मुस्लिम उलेमा बोर्ड के प्रदेश सचिव मौलाना फुजैल अहमद नदवी ने कहा कि रमजान का आखिरी अशरा बहुत ही अहम व बरकत वाला होता है। उन्होंने कहा कि इस अशरे में मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा व दुआ में वक्त गुजारना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर समाज में भाईचारा व इंसानियत का पैगाम देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिरी अशरे की ताक रातो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.