बदायूं, फरवरी 13 -- अलापुर। आगामी त्योहार होली, शिवरात्रि और रमजान को लेकर अलापुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीएम दातागंज धर्मेद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी अराजकतत्व ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ दातागंज के के तिवारी ने बताया कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। होली पर किसी तरह का माहौल न बिगाड़ें त्योहार शंतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए यह सभी की जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर माधव सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी तरह की समस्या हो तो उनसे सीधे मिल सकते हैं। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.