लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- नवरात्र, ईद और राम नवमी त्योहारों को लेकर पढुआ थाना में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सभी त्योहारों को आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्वक मनाने की बात कही गई। कहीं अगर कोई अराजकता पैदा करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पढुआ इंस्पेक्टर विवेक कुमार उपाध्याय ने बैठक में मौजूद लोगों से त्योहारों पर संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ईद की नमाज के दौरान मस्जिदों में पहुंचने वाले नमाजियों की संख्या और मस्जिदों में व्यवस्था के बारे में बातचीत की। साथ ही नवरात्र में कहां कहां आयोजन हो रहे इसके बारे में भी जानकारी ली और जरूरी सुझाव दिए। नवरात्र में खुले में मांस मछली की बिक्री पर प्रतिबंध रहने की बात कही। इंस्पेक्टर ने माहौल बिगाड़ने वालों पर शख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.