सोनभद्र, मार्च 3 -- अनपरा/ शक्तिनगर। संवाददाता। होली पर्व पर शांतिव्यवस्था को लेकर अनपरा-शक्तिनगर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाल हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी दी। सोमवार को शक्तिनगर और मंगलवार को अनपरा में निकाले गये फ्लैग मार्च के दौरान अनपरा बाजार,नूरिया मौहल्ला,सिनेमा रोड,बीना रोड,काशीमोड़ आदि से पुलिस पैदल मार्चकरते हुए निकली। इसी प्रकार शक्तिनगर में निमियाटांड,चिल्काटांड,रानीबारी बस स्टैण्ड घरसड़ी कहरौलिया आदि क्षेत्रों में चक्रमण कर अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी दी गयी। पुलिस की परेशानी यह रही कि कई स्थानों पर सोमवार देर रात्रि में होलिका दहन कार्यक्रम हुए तो कई स्थानों पर मंगलवार रात्रि में होलिका दहन और बुधवार को रंगोत्सव मनाया जा रहा है। रमजान के महीने में रोजेदार भी इस दौरान नमाज के लिए म...