गंगापार, फरवरी 26 -- माहे रमजान के बहाने फल विक्रेता मनमाने दामों पर फल और सब्जी विक्रेता सब्जियों की बिक्री कर रहे हैं। फलों और सब्जियों के दाम बढ़ने से रोजेदारों की जेब तो ढीली हो ही रही है, साथ ही आम बीमारों व वृद्धों के पहुँच से फल व हरी सब्जियां दूर हो चुके हैं। माहे रमजान के चलते मिश्रित आबादी वाले गांवों और बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा फलों और सब्जियों के दामों में डेढ़ से दोगुना तक की वृद्धि होने से रोजेदारों की जेब तो ढीली हो ही रही है। बीमार और अशक्त लोगों के पहुँच से भी फल दूर होते जा रहे हैं। इन दिनों माहे रमजान का फल विक्रेता मनमाने ढंग से लाभ उठा रहे हैं। मांडा क्षेत्र के मांडाखास, हाटा, सुरवांदलापुर, खवास का तारा, दिघिया, चिलबिला, नहवाई, भारतगंज आदि बाजारों में फल विक्रेता मनमाने ढंग से ऊंचे दामों पर फल बेच रहे हैं। केला...