जामताड़ा, फरवरी 20 -- माहे रमजान के पहले जुमे की अदा की गई नमाज जामताड़ा,प्रतिनिधि। माहे रमजान शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई।इस दौरान अकीदत के साथ लोगों ने दुआ किया। पवित्र माह के पहले जुमे को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मस्जिदों में तैयारियां शुरू हो गई थीं और नमाज़ के निर्धारित समय से काफी पहले ही नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जिले के विभिन्न इलाकों की मस्जिदें नमाज़ियों से खचाखच भर गईं और देर तक इबादत का सिलसिला चलता रहा। विशेष रूप से पाकडीह-सर्खेलडीह जामा मस्जिद और शहर के सुभाष चौक स्थित मस्जिदों में भारी संख्या में रोजेदारों ने जुम्मे की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान पूरे इलाके में अमन, शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोगों ने देश और समाज की तरक्की, आपसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.