अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। माहे रमजान के मुकद्दस और बरकत भरे दिनों में छुआपट्टी वार्ड संख्या 16 से एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां की दो नन्हीं बच्चियों ने कम उम्र में रोज़ा रखकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले का दिल जीत लिया है। 7 वर्षीया मंतशा फरहत और 8 वर्षीया अलीज़ा फरहत ने अपनी मासूम आस्था, सब्र और इबादत के जज़्बे से यह साबित कर दिया कि नेक नीयत और मजबूत हौसले की कोई उम्र नहीं होती। बताया जाता है कि दोनों बच्चियों ने खुद अपने माता-पिता से रोज़ा रखने की इच्छा जाहिर की। परिवार वालों ने उनकी छोटी उम्र को देखते हुए समझाने की कोशिश भी की, लेकिन मंतशा और अलीज़ा ने पूरे उत्साह, लगन और अनुशासन के साथ रोज़ा पूरा किया। बच्चियों के इस जज़्बे को देखकर परिवार के लोग भी भावुक हो उठे। घर का माहौल इब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.