बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। पवित्र रमजान-उल-मुबारक माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार छह मार्च को 16वां रोजा रखकर अकीदत के साथ अदा की जायेगी। बदायूं क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में तय समय खुतबा होगा। इसके बाद जुमे की नमाज अदा की जायेगी। इस दौरान मस्जिदों के इमाम और आलिम माह-ए-रमजान की अहमियत, सवाब और दीनी बातों पर विशेष तकरीर पेश करेंगे।इस्लाम धर्म में जुमे के दिन की खास फजीलत होती है. जहां जुमे के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसके लिए मस्जिदों में पुरुषों की भीड़ होती है। हर मुसलमान जुमे की नमाज जरूर अदा करते हैं। खासकर पाक महीने रमजान में पड़ने वाले जुमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस्लाम में जुमा के दिन नबी ए करीम मुहम्मद मुसत्फा सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फजीलत बयान करते हुए जिक्र किया है। मोमिन के लिए जुमे का दिन इलाही ने ईद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.