बुलंदशहर, मार्च 13 -- पवित्र माहे रमजान के चौथे जुमे की नमाज जिलेभर की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद सहित जनपद की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज के लिए पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने देश में सुख-शांति, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां की गई थीं। दोपहर होते-होते मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में इमामों ने रमजान के महत्व पर तकरीर करते हुए भाईचारे, शांति और इंसानियत का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंदजुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार गश्...