अररिया, मार्च 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि माह-ए-रमजान अपने अंतिम चरण में है। इस पवित्र महीने में जगह-जगह रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के रानी में भी बड़े स्तर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एक साथ रोजा खोलकर आपसी प्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के नेता हसन अंसारी , एमडी बेलाल , आमोद झा , पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, अनवर राज समेत जोगबनी व आसपास के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इफ्तार के बाद देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...