बिजनौर, फरवरी 14 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी के खेत में शनिवार की सुबह गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण व किसान खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव फाजलपुर में शुक्रवार की शाम किसान अनिल के खेत पर जंगली जानवर माहा के शिकार करने का प्रयास करते समय किसान ने यह नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया था। वहीं शनिवार की सुबह गांव फाजलपुर निवासी संकित राठी के गन्ने के खेत में गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गयी। किसान संकित राठी ने अपने मोबाइल के कैमरे में गुलदार को कैद कर लिया।किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.