लखनऊ, अप्रैल 30 -- माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी का चुनाव गोमती नगर विपुल खंड स्थित माहेश्वरी सत्संग भवन में हुआ। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के चुनाव में सभापति बनवारी लाल सोमानी, उप सभापति दीपक माहेश्वरी, मंत्री संजीव माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अनुराग माहेश्वरी, उप मंत्री संजय माहेश्वरी बने। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य में रतन चंद्र गुप्ता, रवींद्र गांधी, संजय चोला, स्वर्णिम माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, विनय राठी रहे। इस मौके पर हरी कृष्ण राठी, अजय माहेश्वरी, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी, सत्य नारायण माहेश्वरी, महेंद्र राठी, दिनेश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण राठी, प्रदीप झवर, महेंद्र सोनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...