महोबा, अप्रैल 2 -- महोबा, संवाददाता। वीर भूमि में आस्था के केंद्र माहेश्वरी माता मंिदर के सुंदरीकरण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। सदर विधायक ने मंदिर के सुंदरीकरण की मांग उठाई थी। नगर के नयापुरा नैकाना में माहेश्वरी माता मंदिर भक्तों में आस्था का केंद्र है। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने राज्य योजना से सुंदरीकरण का कार्य कराने के लिए महानिदेशक पर्यटन को पत्र लिखा था। शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। सदर विधायक ने जानकारी देते हुए बताया है कि पर्यटन विकास के कार्यो की मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के द्वारा कार्य कराया जाएगा। 114.48 लाख रुपये से सुंदरीकरण के कार्य होगें। सुंरदीकरण में यात्री हाल, स्ट्रीट लाइट, ब्रेच, शुद्ध पेयजल, सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। भक्तों ने पहल की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.