रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। रांची के बरियातू स्थित ओवल स्पोर्ट्स अकेडमी में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित माहेश्वरी बैडमिंटन प्रीमियर लीग-सीजन 4 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 6 टीमों में कुल 78 खिलाड़ियों (54 पुरुष और 24 महिलाएं) ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का नेतृत्व आकाश चितलांगिया, हार्दिक बिहानी और साकेत बिहानी ने किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद माहेश्वरी मास्टर ब्लास्टर्स ने खिताब पर कब्जा जमाया। स्मैश स्ट्रीक उपविजेता रही, जबकि धुआंधार बॉयस एंड को तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विनय मंत्री सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.