हापुड़, जून 8 -- माहेश्वरी कॉलोनी स्थित नवनीत कंसल के आवास पर रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने रामचरितमानस के अयोध्या कांड का वर्णन करते हुए बताया कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम से भेंट करने के बाद भरत जी अयोध्या लौटने की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी से विदा लेकर अयोध्यावासी एवं जनकपुरवासी वापस अयोध्या पहुंचे। इसके बाद महाराज जनक ने भरत और उनके परिवार को अयोध्या का शासन सौंपकर अपने परिवार सहित जनकपुरी के लिए प्रस्थान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुधीर गोयल ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार और सद्भावना का वातावरण बनता है। इस अवसर पर नवनीत कंसल, प्रखर...