आजमगढ़, मार्च 25 -- माहुल। क्षेत्र के ज्यादातर पेट्रोल पंप बुधवार दोपहर बाद बंद हो गए। पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। सिर्फ माहुल-अंबारी मार्ग पर स्थित एकमात्र पंप पर डीजल-पेट्रोल मिल रहा था। माहुल नगर पंचायत के फूलपुर रोड पर दो, अहरौला रोड पर एक और पाकड़पुर स्थित पेट्रोल पंप डीजल न होने से बंद रहे। मात्र एक पंप पर पेट्रोल और डीजल मिलने से वहां वाहनों की कतार लग गई। पंप मालिकों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...