गिरडीह, दिसम्बर 28 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में एक कंबल एक मुस्कान कार्यक्रम के तहत रविवार को 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस बाबत समिति के केंद्रीय सदस्य सुबोध गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति द्वारा संचालित राहत अभियान के तहत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम प्रायोजक स्थानीय माहुरी नवयुवक समिति रेम्बा को बनाया गया। उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के सचिव अतुल सेठ ने कहा कि कंपकंपाती ठंड में जरुरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाना समिति का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में माहुरी वैश्य मंडल रेम्बा के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता, सचिव रामानंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, सोनू गुप्ता तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.