कोडरमा, अप्रैल 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 5 व 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्री माहुरी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने की। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पप्पू भदानी, राहुल कपसीमे, अंकित गुप्ता, अविनाश चंद्रवंशी, सचिन कपसीमे, साकेत सिंह एवं सुजल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.