बागपत, फरवरी 10 -- बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में सोमवार को इंटर के छात्र छात्राओं ने फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओ द्वारा रेम्प पर किये गये कैटवाक में कक्षा 12 की माही मिस फेयरवैल और जानवी तोमर को मिस ब्यूटी चुना गया। कार्तिक को मिस्टर फेयरवैल और अर्चित को मिस्टर हैंडसम बॉय चुना गया। संचालन अवंतिका और जानवी ने संयुक्तरूप से किया। निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, वैभव गोयल, गुड़िया खोखर,प्रशांत, अंकित, नीरज, तबिंदा आदि उपस्थित रहे। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.