नई दिल्ली, जनवरी 12 -- टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल में नदीम कुरैशी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उन्हें अपना सबसे खास दोस्त बताया था। माही की बेटी ने नदीम को अब्बा कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर तारा के इंस्टाग्राम पर माही और नदीम के रिश्ते को लेकर यूजर्स ने कमेंट किए थे। बाद में माही ने खुद को जज किए जाने और अपने खास रिश्ते पर सवाल उठाए जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी थी। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी माही का सपोर्ट किया और अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी माही- नदीम के समर्थन में सामने आई हैं।अर्पिता ने नदीम को टारगेट करने वालों के लिए लिखा पोस्ट अर्पिता खान ने एक पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए उसके कैप्शन में र...