हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- हरिद्वार गंगा तट पर यूपी के पीलीभीत का एक मुस्लिम परिवार हिंदू बन गया। इसके लिए गंगा किनारे चंडी घाट पर तीर्थ सेवा न्यास की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीलीभीत के इस मुस्लिम परिवार के सदस्यों का नामकरण भी हुआ। माहिद मोहित बन गया और शबीना खुशी। परिवार ने गंगा स्नान के बाद यज्ञ-हवन और अन्य धार्मिक संस्कार भी किए। गंगा किनारे चण्डी घाट पर तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी एक परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। न्यास अध्यक्ष तीर्थाचार्य सन्त राम विशाल दास महाराज के मार्गदर्शन में गंगा स्नान, यज्ञ-हवन, धार्मिक विधि-विधान एवं नामकरण संस्कार सम्पन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अक्टूबर महीने में भी ज्यादा...