प्रयागराज, जनवरी 31 -- नगर निगम विकास निधि के अंतर्गत देवघाट झलवा में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य एवं पार्क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया है। महापौर गणेश केसरवानी ने लोकार्पण करने के बाद कहा कि नाली और पार्क जैसे आधारभूत ढांचे किसी भी शहर की जीवन रेखा होती है। नगर निगम विकास निधि के जरिए प्रयागराज को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद प्रीति साहू, अरुण चौहान, दीपक गुप्ता, रामानंद पांडेय, सत्यम त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.