माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण
गिरडीह, अप्रैल 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति अंतर्गत "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत गुरुवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी स्मृता कुमारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि माहवारी स्वच्छता को लेकर महिलाओं एवं किशोरियों में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी माहवारी से जुड़े कई मिथक एवं भ्रांतियां व्याप्त हैं, जिन्हें सही जानकारी और संवाद के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.