हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। समाज कल्याण विभाग, हजारीबाग के तत्वावधान में माहवारी स्वच्छता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में किशोरियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सदर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों से मुक्त कर वैज्ञानिक और सटीक जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किशोरियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक परिवर्तनों के बारे में विस्तार से समझाया। किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने, संतुलित पोषण लेने, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।सत्र यह भी पढ़ें- किशोरियों को दी माहवारी स्...