लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बालिकाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर मंगलवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण शुरू हुआ। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने इसका उद्घाटन किया और कहा कि माहवारी से जुड़ी समस्याओं के कारण कई बार बालिकाएं गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करती हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं की माताओं को विद्यालय में आमंत्रित कर उन्हें माहवारी स्वच्छता के विषय में जागरूक करें। यह भी कहा कि शिक्षक छात्र-छात्राओं के साथ मित्रवत व्यवहार अपनाएं ताकि वे अपनी समस्याओं को सहजता से साझा कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.