माहवारी शर्म नहीं, ईश्वर का वरदान
हरदोई, मई 26 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य काउंसलर एवं मेडिकल कॉलेज हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार और पुरुष चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार के निर्देशन में फीता काटकर किया गया। माहवारी स्वच्छता माह के अंतर्गत इस वर्ष की थीम 'टूगेदर फॉर ए पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड' पर आधारित कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय की गायनी विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका ने किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माहवारी शर्म की बात नहीं बल्कि ईश्वर का वरदान है। डॉ. मधुलिका ने माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण, उनसे बचाव तथा साफ-सफाई बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.