गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। महुआबाग स्थित एक होटल में ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से हमारी बेटियां, हमारा गौरव कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों और युवा लीडरों के साथ संवाद और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़े विषयों पर चुप्पी तोड़ना, झिझक खत्म करना और समाज में खुलकर संवाद को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता, किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत साफ-सफाई और समाज में प्रचलित मिथकों और भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की अनेक किशोरियां सही जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं। यह भी पढ़ें- माहवारी के दौरान लड़कियां स्वच्छता कर रखें विशेष ध्यान ऐसे में जागरूकता, सुरक्षित साधनों का उपयो...