पूर्णिया, जून 6 -- केनगर, एक संवाददाता। माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त संकोच, भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने के उद्देश्य से केनगर प्रखंड के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, परोरा में गुरुवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को माहवारी संबंधी सही जानकारी देना, स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना तथा उनके लिए सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक कंचन कुमारी एवं परिवार नियोजन परामर्शक राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य परामर्श, संवाद कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान माहवारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- माहवारी...