अयोध्या, अगस्त 12 -- अयोध्या, संवाददाता। सावन कृष्ण त्रयोदशी/चतुर्दशी के पर्व को मंगलवार को मास शिवरात्रि मनाई गई। इस अवसर पर कांवड़ियों के संग बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला सरयू में डुबकी लगाई और फिर नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी व कनक भवन सहित श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का भी दर्शन किया। उधर नागेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक सभापति तिवारी ने बताया कि मंदिर का पट मंगलवार को भी भोर में साढ़े तीन बजे पूजा अर्चना के बाद खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Basti News: बोल बम की गूंज के बीच आस्था के जल से नहाये भ...