धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद के मास कम्युनिकेशन तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने विभागाध्यक्ष डॉ अमूल्य सुमन बैक के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष डॉ सुमन ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण काफी लाभदायक होगा। काफी कुछ सीखने का मौका मिला। सभी छात्रों को विधानसभा के क्रियाकलापों की भी जानकारी मिली। कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने विभागाध्यक्ष की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...