पीलीभीत, सितम्बर 7 -- पीलीभीत। शिवाजी स्टेडियम दिल्ली में दो से पांच सितंबर तक आयोजित मास्टर हॉकी कप में जनपद के शाहिद खान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। टूर्नामेंट कमेटी ने फेयर प्ले एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश इलेवन और महाराष्ट्र इलेवन के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। निर्धारित चार क्वार्टर में दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर रही। इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ। उत्तर प्रदेश की ओर से अतीब ने पहला और शाहिद खान ने दूसरा गोल किया। गोल कीपर रवि शंकर ने शानदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की टीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक में तीन गोल कर मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...