मास्टर स्कूल ने धूमधाम से मनाया 14वीं वर्षगांठ
काशीपुर, अप्रैल 20 -- काशीपुर। मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को 14वीं वर्षगांठ उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ओलंपिक एथलेटिक्स सिलेक्शन बोर्ड अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 8 के छात्र आदित्य कृष्ण वर्मा ने प्रभावशाली हिंदी भाषण देते हुए विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की नींव 14 वर्ष पहले डॉ. गौरव गर्ग और शिल्पी गर्ग ने एक छोटे पौधे की तरह रखी थी, जो आज एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान बन चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.