भभुआ, फरवरी 5 -- जी राम जी में काम देने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों को सशक्त बनाया गया (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। विकसित भारत- जी राम जी के तहत मास्टर रोल बंद होने के 15 दिनों के अंदर मजदूरी भुगतान किया जाएगा। प्रति परिवार रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जो आजीविका सुरक्षा को मजबूत करेगा। रोजगार के साथ-साथ टिकाऊ बुनियादी ढांचे का निर्माण, गरीबी कम करना और आत्मनिर्भर गांव बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्लान बनाया है। इसकी जानकारी डीडीसी दिव्या शक्ति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। कृषि और जल संरक्षण बुआई, कटाई, जल संचयन, भूजल स्तर सुधार पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों को और...