नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिव्या भारती का निधन कैसे हुआ, यह लोगों के मन में आज भी मिस्ट्री है। बिल्डिंग से गिरने पर उनकी जान गई थी लेकिन उनके कई चाहने वालों को लगता है कि ये दुर्घटना नहीं साजिश थी। दिव्या के साथ काम करने वाले मास्टर राजू का एक रीसेंट इंटरव्यू चर्चा में है। इसमें उन्होंने बताया कि दिव्या उनके काफी क्लोज थीं। राजू ने यह भी बताया कि वह खुश नहीं थीं। दिव्या को लगता था कि उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है।दिव्या से होती थीं खूब बातें मास्टर राजू सिद्धार्थ कन्नन के शो पर थे। दिव्या भारती का जिक्र चला तो वह बोले, देखिए दिव्या भारती और पूजा भट्ट ये दो हीरोइंस थीं जिनके मैं बहुत करीब था। मुझे बहुत अच्छी लगती थीं। आज भी अभी भी मुझे पूजा इलेक्शन के दिन मुझे मिली थी तो वो ये दोनों लड़कियां बिल्कुल भी फिल्मी नहीं हैं। दिव्या के साथ तो यानी ...