चंदौली, अप्रैल 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया तहसील सभागार में बुधवार को उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर तहसील और नगर स्तर पर तैनात किए गए मास्टर ट्रेनरों को उनके दायित्वों का बोध कराने के लिए उनके साथ बैठक की। जिसमें उन्हें जनगणना की जिम्मेदारी और आयोजित होने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि 24 मास्टर ट्रेनरों की देखरेख में ग्रामीण अंचल में बनाए गए 775 ब्लॉक और नगर क्षेत्र में बनाए गए 40 ब्लॉक को शामिल किया गया है। जिसमें ये मास्टर ट्रेनर ग्रामीण क्षेत्र के 588 प्रगणक,नगर क्षेत्र के 40 प्रगणक और ग्रामीण क्षेत्र में 59 सुपरवाइजर और नगर क्षेत्र के 4 सुपरवाइजरों को जनगणना से जुड़ी जानकारी प्रशिक्षण कार्यशाला में देंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : कल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.